खेतिया थाना प्रभारी सुरेंद्र कनेश का स्थानांतरण,श्री मुवेल ने संभाला पदभार।

खेतिया । ( रविन्द्र सोनिस कि खबर ) नगर खेतिया में लगभग 2 वर्षों से पदस्थ थाना प्रभारी निरीक्षक श्री सुरेंद्र कनेश का स्थानांतरण हो गया , उनके जाने से थाने के स्टाफ और क्षेत्र में एक युग का अंत माना जा रहा है। श्री कनेश के स्थानांतरण के अवसर पर गुरुवार को खेतिया थाना परिसर में स्टाफ एवं पत्रकार साथियों की उपस्थिति में उनका संक्षिप्त विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान सभी ने उनके कार्यकाल की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
वहीं दूसरी ओर नव पदस्थ थाना प्रभारी श्री मुवेल जी ने खेतिया थाने में पदभार ग्रहण किया। स्टाफ ने उनका पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। श्री मुवेल ने कहा कि वे कानून व्यवस्था को सुदृढ़ रखने और आमजन की सेवा को प्राथमिकता देंगे। उल्लेखनीय है कि श्री सुरेंद्र कनेश पिछले दो वर्षों से खेतिया में अपनी सेवाएं दे रहे थे। उनके कार्यकाल में अपराधों पर नियंत्रण और जनता से बेहतर समन्वय की सराहना की जाती रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!