
जुलवानिया । ( रविन्द्र सोनिस कि खबर ) श्रावण मास में आस्था और श्रद्धा का प्रतीक _श्रद्धा पैदल कावड़ यात्रा_ गुरुवार को दशहरा मैदान से धूमधाम से प्रारंभ हुई। यात्रा के 19वें वर्ष में भाजपा जिला अध्यक्ष अजय यादव के नेतृत्व में 500 से अधिक कावड़ यात्री शामिल हुए।यात्रा से पूर्व कावड़ यात्रियों ने पशुपतिनाथ मंदिर में भगवान शिव का विधिवत अभिषेक किया। इसके बाद दशहरा मैदान में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

आयोजकों ने बताया कि यह यात्रा पूरी तरह प्लास्टिक मुक्त है और इसका उद्देश्य जन-जन तक पर्यावरण बचाने का संदेश पहुंचाना है।दशहरा मैदान से निकली कावड़ यात्रा दुर्गा मंदिर, बस स्टैंड, गायत्री मंदिर और शिव मंदिर होते हुए ठीकरी की ओर रवाना हुई, जहां रात्रि विश्राम किया जाएगा। मार्ग में जगह-जगह मंच बनाकर सामाजिक संगठनों, समाजजनों और मुस्लिम जमात द्वारा कावड़ यात्रियों का पुष्प वर्षा और स्वल्पाहार के साथ भव्य स्वागत किया गया।

सदर मुस्ताक खान के नेतृत्व में मुस्लिम समाज ने भी मंच लगाकर स्वागत किया।यात्रा में पूर्व मंत्री प्रेम सिंह पटेल, पानसेमल विधायक श्याम बर्डे समाज सेवी दिपक शर्मा विकास आर्य, पूर्व सांसद सुभाष पटेल अंतर सिंह पटेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। बड़वानी पुलिस अधीक्षक पदमविलोचन शुक्ल ने भी यात्रा का स्वागत किया। बोल बम के जयकारों के साथ पूरा मार्ग भक्तिमय हो गया।
