लगातार 11वें वर्ष निकली कावड़ यात्रा, महाराष्ट्र के प्रकाशा कि ताप्ती नदी के जल से होगा ओंकारेश्वर महादेव का अभिषेक।

खेतिया। ( प्रधान संपादक रविन्द्र सोनिस ) भक्ति सुंदरकांड मित्र मंडल खेतिया द्वारा महाराष्ट्र के प्रकाशा स्थित “दक्षिण काशी” से पवित्र ताप्ती नदी का जल लेकर निकाली गई कावड़ यात्रा सोमवार सुबह खेतिया पहुंची। यह यात्रा लगातार 11 वर्षों से श्रद्धा के साथ निकाली जा रही है।आज सुबह प्राचीन हनुमान मंदिर से कावड़िये मंडल के सदस्यों और भक्तों के साथ रवाना हुए। यात्रा गांधी चौक, टैगोर चौक होते हुए नगर से गुजरी। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर कावड़ियों का स्वागत किया। स्थानीय पानसेमल रोड स्थित मनोकामेश्वर मंदिर पर विशेष आरती कि मनोकामेश्वर मित्र मंडल ने यात्रा का अभिनंदन किया गया।कावड़ यात्रा खेतिया से होते हुए ओंकारेश्वर पहुंचेगी। लगभग 7 दिन बाद ओंकारेश्वर में पवित्र ताप्ती नदी के जल से भगवान ओंकारेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया जाएगा। श्रद्धालुओं में इस धार्मिक यात्रा को लेकर भारी उत्साह देखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!