श्रावण सहित विश्व आदिवासी दिवस,कानबाई माता आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की हुई बैठक।

खेतिया । ( रविन्द्र सोनिस कि खबर ) आगामी सावन माह के धार्मिक आयोजनों व विभिन्न त्योहारों को लेकर शुक्रवार शाम पुलिस थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कावड़ यात्रा, ईद मिलाद, नागपंचमी, विश्व आदिवासी दिवस के आयोजन को लेकर चर्चा की गई।आगामी 9 अगस्त को मनाए जाने वाले विश्व आदिवासी दिवस ,सांस्कृतिक पर्व कानबाई उत्सव,भजन संध्या और अन्य त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए स्थानीय प्रशासन और पुलिस द्वारा शहर में शांति समिति की बैठकें आयोजित की गई हैं।

बैठकों में सामाजिक सौहार्द बनाए रखने और कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा हुई। बैठक के मुख्य बिंदुशांति और कानून व्यवस्था: त्योहारों और रैलियों के दौरान शहर में आपसी भाईचारा, शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए। शांति समती कि बैठक में SDOP बी आर आटोदे , नायब तहसीलदार सुश्री प्रज्ञा पाटीदार, थाना प्रभारी पुष्पकरण मुवेल ने प्रशासन के दिशा निर्देश का पालन करते हुए परस्पर सहयोग बना कर त्योहार मनाए जाने हेतु बताया।

रूट और समय का निर्धारण: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर निकलने वाली रैलियों, सभाओं के मार्ग और समय-सारणी को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ चर्चा की गई।अफवाहों से बचाव: सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की भड़काऊ पोस्ट या अफवाहों से दूर रहने की सख्त अपील की गई। नागरिकों ने त्यौहार सद्भाव के साथ मनाए जाने हेतु आश्वस्त किया। इस दौरान नप अध्यक्ष दशरथ निकुम, भाजपा मंडल अध्यक्ष रामचंद्र सोनिस, वरिष्ठ राजेश नाहर, सुदेश भावसार, दिनेश सोनिस ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष, विनोद जैन,अनिल चौधरी, मुश्ताक मोलाना, फारुख बैलिम, सदाशिव मराठे, विजु सोलंकी, सुनिल चौधरी, कमलेश राजपूत, अशोक चौधरी,अंकलेश पार्षद, नवीन मोरे ,साहिद मंसुरी,सहित विभिन्न समाज संगठन व राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मीडियाकर्मी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!