
बड़वानी । ( रविन्द्र सोनिस कि खबर ) 24 जुलाई 2026/जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) बड़वानी में जनशिक्षकों के क्षमता वर्धन हेतु आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह प्रशिक्षण डाइट प्राचार्य श्रीमती शीला चौहान के मार्गदर्शन में दो चरणों में आयोजित किया गया।प्रशिक्षण के प्रथम चरण का आयोजन 13 जुलाई से 17 जुलाई 2026 तक किया गया, जिसमें 51 जनशिक्षकों ने सहभागिता की। द्वितीय चरण 20 जुलाई से 24 जुलाई 2026 तक आयोजित हुआ, जिसमें 45 जनशिक्षकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।प्रशिक्षण का संचालन मास्टर ट्रेनर श्री संतोष पटेल एवं श्री दिनेश सोलंकी द्वारा किया गया। प्रशिक्षण के दौरान मनीष जोशी, नेहा दुबे, असीम तिवारी एवं यशवंत चौहान ने भी मास्टर ट्रेनर के रूप में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए विभिन्न शैक्षणिक विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया।प्रशिक्षण का उद्देश्य जनशिक्षकों की शैक्षणिक दक्षताओं में वृद्धि करना, विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण को बढ़ावा देना तथा नवीन शैक्षिक पहल एवं नवाचारों से उन्हें अवगत कराना रहा।कार्यक्रम के समापन अवसर पर श्रीमती अश्विनी गवले ने सभी अतिथियों, प्रशिक्षकों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। प्रशिक्षण में शामिल जनशिक्षकों ने इसे अत्यंत उपयोगी एवं व्यवहारिक बताते हुए प्राप्त ज्ञान का विद्यालय स्तर पर प्रभावी उपयोग करने का संकल्प लिया।
जन शिक्षकों के रिक्त पदों हेतु 30 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित ।बड़वानी 24 जुलाई 2026 समग्र शिक्षा अभियान अंतर्गत बड़वानी जिले के प्रत्येक विकासखंड स्त्रोत समन्वयक कार्यालय में अकादमिक समन्वयक एवं जन शिक्षकों के रिक्त पदों पर प्रति नियुक्ति से पद पूर्ति की कार्रवाई वरीयता सूची अनुसार काउंसलिंग के माध्यम से की जा रही है। जिला परियोजना समन्वयक से प्राप्त जानकारी अनुसार पदपूर्ति हेतु शासकीय शाला में पदस्थ उच्च श्रेणी एवं माध्यमिक शिक्षक जिनकी आयु 1 जनवरी 2026 की स्थिति में 52 वर्ष से अधिक न हो, संबंधित के विरुद्ध कोई विभागीय जांच, अपराधिक प्रकरण एवं लंबे समय से लगातार अनुपस्थिति की शिकायत आदि प्रचलित ना हो। इच्छुक आवेदक निर्धारित प्रारूप में आवेदन जिला शिक्षा केंद्र बड़वानी में 30 जुलाई तक कार्यालय दिवस में जमा कर सकेंगे।
