जोबट में सजेगा पत्रकारों का महाकुंभ, एआईजे का विराट ‘पत्रकार सम्मान एवं कल्याण महा समागम’ होगा आयोजित।

आलीराजपुर। ( रविन्द्र सोनिस कि खबर ) पत्रकारिता के सम्मान, संगठन, सुरक्षा एवं सामाजिक सरोकारों को समर्पित भारतीय पत्रकार संघ (Association of Indian Journalist – AIJ) अपनी 12 वर्षों की गौरवशाली एवं ऐतिहासिक यात्रा का एक और स्वर्णिम अध्याय रविवार, 19 जुलाई 2026 को आदिवासी अंचल जोबट की पावन धरती पर लिखने जा रहा है। श्री रिसॉर्ट, जोबट में आयोजित होने वाले ‘विराट पत्रकार महा समागम, पत्रकार सम्मान एवं शपथ ग्रहण समारोह’ में मध्यप्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों एवं जिलों से वरिष्ठ पत्रकार, संपादक, मीडिया प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, समाजसेवी एवं अनेक विशिष्ट अतिथि सहभागिता करेंगे।यह आयोजन केवल एक सम्मान समारोह नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा, जनविश्वास, सत्यनिष्ठा एवं राष्ट्रहित के प्रति समर्पित पत्रकारों के सम्मान का एक ऐतिहासिक राष्ट्रीय उत्सव होगा।

12 वर्षों की गौरवशाली यात्रा का ऐतिहासिक पड़ावभारतीय पत्रकार संघ (एआईजे) विगत 12 वर्षों से देशभर में पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा, स्वास्थ्य, उच्च शिक्षा, सामाजिक सहयोग एवं विधिक संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। आज संगठन 22 राज्यों के 600 से अधिक जिलों में सक्रिय होकर पत्रकारों का एक सशक्त राष्ट्रीय परिवार बन चुका है तथा हजारों पत्रकारों के लिए विश्वास, सेवा और संगठन का पर्याय बन गया है।इसी ऐतिहासिक अवसर पर एआईजे द्वारा बड़वानी के एक प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थान के साथ 34वें ऐतिहासिक एमओयू (MoU) की घोषणा भी की जाएगी, जिससे पत्रकारों एवं उनके परिवारों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का व्यापक लाभ प्राप्त होगा।

पत्रकारिता के गौरव को समर्पित होगा समारोहसमारोह में इंदौर संभाग के चयनित वरिष्ठ पत्रकारों को पत्रकारिता में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘वीर पत्रकार भूषण सम्मान’ से अलंकृत किया जाएगा। वहीं मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से पधारे पत्रकार साथियों का विशेष शिल्ड, गोल्ड मेडल, सम्मान-पत्र एवं मोतियों की माला पहनाकर भव्य अभिनंदन किया जाएगा।यह समारोह पत्रकारों के आत्मसम्मान, संगठनात्मक एकता, सामाजिक सुरक्षा एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण के प्रति एआईजे की दृढ़ प्रतिबद्धता का प्रतीक बनेगा।सरस्वती वंदना से होगा शुभारंभसमारोह का शुभारंभ प्रातः 11:30 बजे माँ सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ होगा। इसके पश्चात अतिथियों का स्वागत, शपथ ग्रहण, विचार गोष्ठी, सम्मान समारोह तथा विभिन्न महत्वपूर्ण घोषणाएँ संपन्न होंगी।दिग्गज हस्तियों की रहेगी गरिमामयी उपस्थितिकार्यक्रम में नवभारत के ग्रुप एडिटर क्रांति चतुर्वेदी का विशेष सान्निध्य रहेगा।

मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश शासन के केबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान उपस्थित रहेंगे, जबकि कार्यक्रम का उद्घाटन आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल करेंगे।विशिष्ट वक्ता के रूप में प्रतीक श्रीवास्तव (चीफ एडिटर, डिजियाना न्यूज) पत्रकारिता के समकालीन विषयों पर अपने विचार रखेंगे। लोक स्वामी समूह के प्रधान संपादक जीतू सोनी अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।कार्यक्रम में आलीराजपुर कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर एवं पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।समारोह की अध्यक्षता एआईजे के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन करेंगे। आयोजन के विशेष संयोजक विशाल रावत एवं अरविंद कनेश हैं। इसके अतिरिक्त विभिन्न सामाजिक, औद्योगिक, प्रशासनिक एवं जनप्रतिनिधि संस्थाओं के अनेक गणमान्य अतिथि अपनी गरिमामयी उपस्थिति से समारोह की शोभा बढ़ाएंगे।

राष्ट्रीय नेतृत्व की रहेगी सक्रिय सहभागिताकार्यक्रम में एआईजे के राष्ट्रीय महासचिव पंडित मनोहर मंडलोई, एम. एस. शेख, किरण गोगोई, संदीप जैन, कल्याण जैन, किशोर दादा दग्गी, आर.आर. गोस्वामी, गजेंद्र माहेश्वरी, भूपेन्द्र सिंह जादौन, राकेश साहू, राजेश नाहर, आमिर शेख, वीरेंद्र सिंह ठाकुर, राजेंद्र देवराय, एड. अरिहंत नाहर, दीपिका द्विवेदी, निर्मल सोलंकी, जावेद खान, धवन माहेश्वरी, तनवीर खान सहित राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के अनेक पदाधिकारी सहभागिता करेंगे।अंतिम चरण में पहुँची तैयारियाँएआईजे जिला इकाई आलीराजपुर के जिला अध्यक्ष वासुदेव वाणी के नेतृत्व में आयोजन की सभी तैयारियाँ अंतिम चरण में पहुँच चुकी हैं। जिला एवं प्रदेश के पदाधिकारी तथा सैकड़ों पत्रकार साथी इस ऐतिहासिक आयोजन को यादगार बनाने के लिए दिन-रात जुटे हुए हैं।पत्रकारिता के इतिहास में दर्ज होगा यह आयोजनएआईजे पदाधिकारियों के अनुसार यह विराट महा समागम पत्रकारों के सम्मान, संगठनात्मक एकता, सामाजिक सुरक्षा, कल्याण एवं जनहितैषी पत्रकारिता के संकल्प को नई ऊर्जा और नई दिशा प्रदान करेगा। संगठन का ध्येय वाक्य “जनहितैषी पत्रकारिता – एआईजे की पहचान” आज देशभर के हजारों पत्रकारों के लिए प्रेरणा, विश्वास और समर्पण का प्रतीक बन चुका है।जोबट की धरती पर आयोजित होने वाला यह भव्य समारोह पत्रकारिता के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होने की ओर अग्रसर है। यह आयोजन न केवल पत्रकारों के सम्मान का उत्सव बनेगा, बल्कि लोकतंत्र की सशक्त आवाज़ को और अधिक संगठित, सुदृढ़ एवं प्रभावशाली बनाने का एक ऐतिहासिक संकल्प भी सिद्ध होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!