बड़वानी आबकारी विभाग, वृत सेंधवा एवं वृत अंजड़ द्वारा अवैध मदिरा पर कार्यवाही।

बड़वानी। ( रविन्द्र सोनिस कि खबर ) 19 जुलाई 2026/ जिला कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह के निर्देशानुसार 18 जुलाई 2026 को जिला आबकारी अधिकारी अशोक कुमार खत्री के निर्देश पर सहायक जिला आबकारी अधिकारी सेंधवा श्री राजेश मंडलोई , सहायक जिला आबकारी अधिकारी अंजड़ श्रीमती अभिलाषा वर्मा के मार्गदर्शन में आबकारी बल द्वारा मुखबिर की औचक सूचना पर कार्यवाही कि गई।

जिसमें नवलपुरा नाले सेंधवा , अंजड़ वृत में नर्मदा किनारे, ग्राम ठीकरी, ग्राम बांदर कच्छ, ग्राम ग्राम दवाना, ग्राम नंद गांव में कुल 130 bl अवैद्य हाथ भट्ठी मदिरा एवं 950 kg महुवा लाहन जब्त कर आबकारी अधिनियम धारा 34/2 के तहत एक प्रकरण एवं 34/1 के तहत 3 प्रकरण पंजीबद्ध किए गये।आबकारी विभाग द्वारा आज दिनांक 18/7/2026 को वृत सेंधवा के AB रोड नगर सेंधवा, ग्राम गावड़ी,में होटल आशीष ढाबा, आदि किराना कोल्ड्रिग होटल,होटल आगरा ढाबा, डावर किराना, होटल महाकाल ढाबा, जय भवानी ढाबा, एम पी कोल्ड्रिग होटल में औचक चैकिंग कारवाही की गई।

जिसमें कार्यवाही के दौरान कुल 1.8 bl प्लेन देशी मदिरा,2.16 bl विदेशी विस्की मदिरा, 08 bl बीयर मदिरा जब्त कि गई।आबकारी विभाग की दो टीमों द्वारा में दिनांक 18/7/26 को कुल 11 स्थानों पर औचक दबिश कार्यवाही की गई एवं 07 प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34/1 के तहत , जिसमें एक प्रकरण धारा 34/2 के तहत दर्ज किये गया है।कुल ज़ब्तशुदा मदिरा एवं सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 1,12653/ रूपये है।

कार्यवाही में जिला उपनिरीक्षक दिलीप जायसवाल, परिवीक्षाधीन उप निरीक्षक सुश्री नेहा मौर्य,प्रधान आरक्षक प्रदीप भावसार, प्रधान आरक्षक श्रीमती गंगा सोलंकी, प्रधान आरक्षक इरफान अली,प्रधान आरक्षक सुदेश कुमार आचार्य, प्रधान आरक्षक हुकुमचंद पाटीदार, आरक्षक इमलेश पंवार, श्रीमती प्रिया सुलिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा। प्रकरण आबकारी उप निरीक्षक सेंधवा के. एस. मांगोदिया एवं उप निरीक्षक कमलेश बामनिया, अंजड़ द्वारा पंजीबद्ध किए गए।आबकारी विभाग द्वारा कार्यवाही लगातार ज़ारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!