वर्ष की प्रथम विशेष लोक अदालत का आयोजन।

खेतिया। ( रविन्द्र सोनिस कि खबर ) माननीय मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार आज दिनांक 18.07.2026 को माननीय अध्यक्ष महोदय श्री महेंद्र कुमार जैन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बड़वानी एवं सचिव महोदय श्री अमुल कुमार मण्डलोई, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बड़वानी के मार्गदर्शन में तहसील विधिक सेवा प्राधिकरण खेतिया, तहसील न्यायालय खेतिया अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती नीलम खटाना के द्वारा माँ सरस्वती की पुजा-अर्चना कर विशेष लोक अदालत का शुभारंभ किया गया, जिसमें अध्यक्ष अभिभाषक संघ खेतिया श्री संजय पटेल एवं समस्त वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अभिभाषक खेतिया, बैंक के अधिकारी एवं कर्मचारीगण एवं संबधीत पक्षकार उपस्थित रहे। विशेष लोक अदालत का आयोजन धारा 138 एन. आई.ए. एक्ट (चेक बाउंस) से संबंधीत मामलो के लिये गया है, जिसमें विशेष लोक अदालत के माध्यम से 5 प्रकरणो का सफलतापूर्वक निराकरण किया गया जिससे पक्षकार लाभानवीत हुये एवं समझौते के माध्यम से शीघ्र न्याय प्राप्त हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!