शहर का सार्वजनिक सुंदरकाण्ड मित्र मंडल 6 दिवसीय धार्मिक यात्रा पर।

खेतिया। ( रविन्द्र सोनिस कि खबर ) सार्वजनिक सुंदरकाण्ड मित्र मंडल के अध्यक्ष श्री ब्रजेश हरसोला जी ने बताया कि मंडल द्वारा दिनांक 12 जुलाई 2026 (रविवार) को 6 दिवसीय पावन सौराष्ट्र धार्मिक यात्रा का शुभारंभ किया गया। इस यात्रा में मंडल के 26 सदस्यीय जत्थे ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।यात्रा में शामिल सदस्यों में दिनेश पटेल सर, रमेशचन्द्र साहु, साहेब चौधरी, हेमकान्त पाठक, केशव मराठे, अशोक गर्गे, ब्रजेश हरसोला, डॉ. हेमन्त पाटिल, सुनील पटेल, योगेश पाटिल, राकेश जगताप, जितेन्द्र सनेर, नन्दू शर्मा, अनिल हिरवे, राजेन्द्र साकडे, अन्तिम हरसोला, भूषण धाडनेकर , पं. तरुण शुक्ला, समर्थ राजपूत, जयेश मोरे, रुद्रेश वानी, रोहित चौधरी, हर्षल धाडनेकर, विक्की चौधरी, दर्श सावले सहित अन्य सदस्य सम्मिलित हैं।यह 6 दिवसीय यात्रा सोमनाथ महादेव, द्वारका धाम, भेंट द्वारका, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, गिरनार जी, पोरबंदर, भावनगर, चोटीला धाम, अक्षरधाम, सालंगपुर हनुमान जी, जामनगर, पावागढ़ महाकाली माता, डाकोर जी, पोइचा (नीलकंठ धाम) तथा कुबेर भंडारी धाम के दर्शन कराएगी।मंडल के अध्यक्ष ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य सभी सदस्यों को धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण में‌ एवं “जय श्री राम” के जयघोष के साथ यात्रा प्रारंभ की गयी।यात्रा प्रस्थान के अवसर पर सार्वजनिक सुंदरकाण्ड मित्र मंडल के भूतपूर्व अध्यक्ष श्री सुनील भावसार, श्री प्रतीक शुक्ला, श्री राकेश चौधरी (पार्षद, नगर पंचायत), डॉ. दत्तात्रेय सिरसाठ, संदीप पाटिल, राजू जगताप, विशाल हरसोला, संदीप चौधरी, जयेश पटेल, रिकु सिरसाठ एवं सार्वजनिक सुंदरकाण्ड मित्र मंडल के अन्य सदस्यों ने यात्रियों के साथ ॐ‌ मनोकामनेश्वर महादेव मन्दिर पर सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ कर ,महादेव कि आरती के पश्चात यात्रा प्रस्थान तक शामिल रहे । सभी ने यात्रियों की सुखद, मंगलमय एवं सुरक्षित यात्रा की कामना करते हुए “हर हर महादेव” एवं “जय श्री राम” के जयघोष के साथ यात्रा दल रवाना हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!