
पानसेमल। ( रविन्द्र सोनिस कि खबर ) पानसेमल विधानसभा के विधायक श्याम बरड़े ने ग्राम पंचायत दौंदवाड़ा में दौंदवाड़ा–मालकातर (4 किलोमीटर) सड़क निर्माण कार्य का 4 करोड़ 32 लाख की लागत से विधिवत भूमिपूजन किया। सड़क निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलने के साथ-साथ विकास को नई दिशा मिलेगी।
कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत दौंदवाड़ा पहुंचने पर वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंडी अध्यक्ष श्री मनोहर जी पटेल के नेतृत्व में ग्रामीणों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक श्री बरड़े का ढोल-मांदल और पारंपरिक स्वागत के साथ भव्य अभिनंदन किया। स्वागत रैली कार्यक्रम स्थल तक पहुंची, जहां पुष्पमालाओं एवं गुलदस्तों से विधायक का सम्मान किया गया। पूरे क्षेत्र में उत्साह और हर्ष का वातावरण देखने को मिला।

अपने संबोधन में विधायक श्री श्याम जी बरड़े ने कहा कि क्षेत्र की जनता के आशीर्वाद और विश्वास से उन्हें जनसेवा का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि विधानसभा के प्रत्येक गांव तक विकास कार्य पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सड़क, पेयजल, सिंचाई, शिक्षा और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम माननीय मोदी जी के संकल्प सबका साथ सबका विकास सबका प्रयास के साथ सरकार की केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं।

एवं प्रदेश के यशस्वी लाडले मुख्यमंत्री माननीय डॉक्टर मोहन जी यादव के नेतृत्व में प्रदेश के प्रत्येक नागरिक हर समाज की माता बहने व्यापारी किसान मजदूर गांव गरीब सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ बगैर भेदभाव से पहुचाया जा रहा है मध्य प्रदेश तेजी से प्रगति की ओर बढ़ रहा है उस प्रगति में हमारी विधानसभा भी शामिल है इसी का परिणाम है कि पानसेमल विधानसभा में हजारों करोड़ रुपये के विकास कार्य तेजी से संचालित हो रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले वर्षों में पानसेमल विधानसभा प्रदेश की सबसे विकसित और प्रगतिशील विधानसभाओं में शामिल होगी।

विधायक श्री बरड़े ने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक, किसान, युवा तथा मातृशक्ति के सुख-दुख में वे सदैव उनके साथ खड़े रहेंगे और जनसेवा का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने ग्रामवासियों को सड़क निर्माण कार्य की बधाई देते हुए विकास कार्यों में सहयोग करने का आह्वान किया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता लोकेश शुक्ला, मनोहर पटेल, देवराज पाटिल, गोविन्द जोशी, मनोहर पटेल,जिला महामंत्री सचिन चौहान, जिला उपाध्यक्ष राम सोनाने, किसान मोर्चा जिलाअध्यक्ष राजेन्द्र जी शितोले, नगर परिषद अध्यक्ष श्री शैलेन्द्र जी भंडारकर, मंडल अध्यक्ष चन्द्रकान्त महाजन, जनपद सदस्य, किशोर वारूडे, जगदीश भंडारी, प्रकाश जोशी, मन्ना शुक्ला, बाबूदान चौहान, सरपंच रामलाल परमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि, व ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


