102 आरक्षकों को आरक्षक से प्रधान आरक्षक पद पर पदोन्नत। पदोन्नति समारोह में रक्षित निरीक्षकों एवं प्रधान आरक्षकों को धारण कराए गए पदोन्नति के प्रतीक चिह्न।

बड़वानी । ( रविन्द्र सोनिस कि खबर ) पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल ने नई जिम्मेदारियों के सफल निर्वहन हेतु दी शुभकामनाएं बड़वानी पुलिस पुलिस मुख्यालय, भोपाल के आदेशानुसार जिला बड़वानी पुलिस के 102 आरक्षकों को आरक्षक से प्रधान आरक्षक पद पर पदोन्नत किया गया। साथ ही दो सुबेदारों को रक्षित निरीक्षक पद पर पदोन्नति प्रदान की गई। पदोन्नति के उपलक्ष्य में पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में न्यू कंट्रोल रूम, बड़वानी में पदोन्नति समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर द्वारा पदोन्नत प्रधान आरक्षकों को प्रधान आरक्षक पद के प्रतीक चिह्न धारण कराकर शुभकामनाएं दी गईं।पदोन्नत सुबेदार श्रीमती रजनी भार्गव एवं सुश्री उषा सिसोदिया को रक्षित निरीक्षक पद के प्रतीक चिह्न (स्टार) धारण कराए गए।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर द्वारा दोनों पदोन्नत रक्षित निरीक्षकों के कंधों पर स्टार लगाकर पदोन्नति की शुभकामनाएं दी गईं। उन्होंने कहा कि पदोन्नति के साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ती हैं। अपेक्षा है कि वे अपने अनुभव, कार्यकुशलता एवं अनुशासन के साथ नई जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए पुलिस विभाग की गरिमा को और अधिक सुदृढ़ करेंगी।

पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल ने अपने उद्बोधन में कहा कि पदोन्नति प्रत्येक पुलिसकर्मी की कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, समर्पण एवं उत्कृष्ट सेवाओं का सम्मान है। यह केवल पद में परिवर्तन नहीं, बल्कि दायित्वों एवं उत्तरदायित्वों में वृद्धि का भी प्रतीक है। उन्होंने सभी पदोन्नत पुलिसकर्मियों से अपेक्षा की कि वे नई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं अनुशासन के साथ करते हुए ,आमजन को बेहतर पुलिस सेवाएं प्रदान करें तथा विभाग की गरिमा एवं जनविश्वास को और अधिक सुदृढ़ करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

https://youtube.com/shorts/z1nf758g9mM?si=R6f8HEwBws4D7yxL

समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल ने सभी पदोन्नत पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल सेवाकाल के लिए शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे अपने अनुभव, कार्यकुशलता एवं समर्पण से पुलिस विभाग की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं जनसेवा के प्रति सदैव प्रतिबद्ध रहेंगे।इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर, डीएसपी महिला सुरक्षा श्री महेश सुनैया, डीएसपी अजाक श्रीमती निलेश्वरी डावर, रक्षित निरीक्षक श्री चेतनसिंह बघेल, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक श्री बलजीतसिंह बिसेन, सुबेदार सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!