जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी 68 आवेदकों की समस्याएं।

बड़वानी । ( रविन्द्र सोनिस कि खबर) 30 जून 2026/प्रति मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय बडवानी में आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई में कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 68 आवेदकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना एवं प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्याओं का निराकरण समय सीमा में और प्रभावी ढंग करने के निर्देश दिए ताकि आम जनता को आसानी हो।सीसी रोड़ पूर्ण करवाया जाये।

जनसुनवाई में ग्राम ओझर निवासी परशुराम पिता श्याम डोले ने आवेदन देकर बताया कि ग्राम पंचायत ओझर के बायड़ीपुरा वार्ड क्रमांक 09 में पिछले दो वर्ष पूर्व सीसी रोड़ का निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया था, ग्राम पंचायत ओझर द्वारा आधा सीसी रोड़ का निर्माण कर बाकी छोड़ दिया था, इस संबंध में ग्राम पंचायत के सरपंच एवं सचिव से जानकारी प्राप्त करने पर वे सही जवाब नहीं दे पा रहे है। उक्त अधूरे सीसी रोड़ पर आने जाने वाले लोगो एवं वाहनो का काफी परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है। इस पर जनसुनवाई कर कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने उक्त आवेदन को जपद पंचायत राजपुर के सीइओ को भेजकर अधूरे कार्य की जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये ।

आधार कार्ड बंद होने से नही मिल रहा खाद । जनसुनवाई में ग्राम सिंधी खोदरी के श्री कुकनिया पिता बहादर एवं नारायण पिता मानसिंह ने अलग-अलग आवेदन देकर बताया कि उन्हे सिलावद सोसायटी से खाद प्राप्त होता था, परन्तु उनका आधार कार्ड बंद हो जाने से उन्हे बोनी के समय में खाद नही प्राप्त हो रहा है। अतः उनका आधार कार्ड की समस्या का हल करवाया जाये। इस पर जनसुनवाई कर रही कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने आवेदन को जिला ई-गर्वनेंस अधिकारी को भेजकर निराकरण करने हेतु निर्देशित किया। नगर परिषद द्वारा नही किया जा रहा है नामांतरण प्रकरण का निराकरण ।

जनसुनवाई में पलसूद निवासी जयश्री पिता शांतिलाल राठौर ने आवेदन देकर बताया कि उनके माता-पिता की मृत्यु होने के पश्चात् उन्होने उनके नाम से दर्ज संपत्ति को अपने नाम से नामांतरण करवाने हेतु पलसूद नगर परिषद में आवेदन दिया है। परन्तु पलसूद नगर परिषद के द्वारा न तो संपत्ति का नामांतरण किया जा रहा है और ना ही कोई संतोषप्रद जवाब दिया जा रहा है। अतः उनके माता-पिता की संपत्ति का नामांतरण करवाया जाये। इस पर जनसुनवाई कर रही कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने आवेदन को सीएमओ पलसूद को भेजकर निराकरण करने हेतु निर्देशित किया।

संबल योजना के तहत दिलवाई जाये आर्थिक सहायता ।जनसुनवाई में ग्राम रेहगुन निवासी श्रीमति रंजना बाई पति स्व. सखाराम ने आवेदन देकर बताया कि उनके पति की मृत्यु 08 नवंबर 2025 को हो गई है। उनके पति का असंगठित शहरी एवं ग्रामीण कर्मकार कल्याण मण्डल मध्यप्रदेश का ई-संबल कार्ड भी बना हुआ है। अतः उन्हे योजना के अंतर्गत मिलने वाली 2 लाख रुपये आर्थिक सहायता दिलवाई जाये। इस संबंध में उन्होने ग्राम पंचायत में आवेदन भी दिया परन्तु वहां से कोई कार्यवाही नही की गई। इस पर जनसुनवाई कर रही कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने आवेदन को जिला श्रम अधिकारी को भेजकर निर्देशित किया कि प्रकरण की पूरी जानकारी उनके समक्ष शीघ्र प्रस्तुत करे ताकि आवेदन का निराकरण किया जा सके। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत दिलाई जाये मजदूरी की राशि जनसुनवाई में ग्राम अवल्दा निवासी श्री मंशाराम सोलंकी ने आवेदन देकर बताया कि उन्हे प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास हेतु राशि स्वीकृत हुई थी। उनका मकान अगस्त 2025 बनकर पूर्ण तैयार हो गया है, परन्तु इसके बावजूद भी उन्हे अभी तक मजदूरी की राशि का भुगतान नही किया गया। ग्राम पंचायत में संपर्क करने पर संतुष्टिपूर्वक जवाब नही दिया जाता। अतः योजनान्तर्गत मिलने वाली मजदूरी की राशि दिलवाई जाये। इस पर जनसुनवाई कर रही कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने आवेदन को जनपद पंचायत बड़वानी के सीईओ को भेजकर निराकरण करने हेतु निर्देशित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!