जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत ग्राम पंचायत करणपुरा के अमृत सरोवर में श्रमदान और जनभागीदारी के साथ हुआ आयोजन।

बड़वानी। ( रविन्द्र सोनिस कि खबर ) 30 जून 2026/जल संरक्षण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हमारी आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। वर्षा जल का अधिकतम संचयन और जल स्रोतों का संरक्षण करना हम सभी का परम दायित्व है।’ यह बात पानसेमल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जनपद पंचायत पानसेमल की ग्राम पंचायत करणपुरा स्थित अमृत सरोवर में आयोजित “जल गंगा संवर्धन अभियान” के समापन कार्यक्रम के दौरान कही गई। इस गरिमामयी समापन कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणजनों ने सम्मिलित होकर जल संरक्षण एवं संवर्धन का सामूहिक संकल्प लिया।जनभागीदारी से जनकल्याण का संदेश यह अभियान पूरे क्षेत्र में जनभागीदारी के माध्यम से जल संरक्षण की दिशा में एक मील का पत्थर साबित हुआ है। कार्यक्रम में वक्ताओं ने “हर बूंद बचाएं, भविष्य संवारें” के मूल मंत्र पर प्रकाश डालते हुए प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया। अमृत सरोवर स्थल पर उपस्थित सभी लोगों ने जल स्रोतों के पुनरुद्धार और पर्यावरण संरक्षण के लिए मिलकर कार्य करने की बात दोहराई।इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शीला वसावे, मंडल अध्यक्ष श्री रामचंद्र सोनीस, जनपद सदस्य श्री पंडित माली, श्री जगदीश भंडारी, श्री अजय निकुम, श्री मगन पाडवी, श्री विनोद जैन, श्री बालकृष्ण पाटिल, श्री प्रेम जाधव, श्री नवल वास्कले, ग्राम पंचायत सरपंच श्री गुलाब तरोले, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्र के जागरूक ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!