सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत थाना खेतिया पुलिस ने ग्राम बांदरियाबड़ में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

खेतिया। ( रविन्द्र सोनिस कि खबर ) ग्रामीणों को डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव एवं 1930 हेल्पलाइन की दी जानकारी*पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार प्रदेशभर में संचालित “सेफ क्लिक 2.0” साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक बड़वानी पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) राजपुर आयुष कुमार अलावा के मार्गदर्शन में थाना खेतिया पुलिस द्वारा विकासखंड के सुदूर ग्राम बांदरियाबड़ में विशेष साइबर जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम थाना प्रभारी खेतिया निरीक्षक सुरेन्द्र कनेश के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें ग्रामीणों को बढ़ते साइबर अपराधों एवं उनसे बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

*कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी** डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव एवं सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने के संबंध में जागरूक किया गया।* ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, सोशल मीडिया फ्रॉड एवं बैंकिंग धोखाधड़ी से बचाव के उपाय बताए गए।* ओटीपी, बैंक खाते की जानकारी, एटीएम पिन एवं पासवर्ड किसी के साथ साझा नहीं करने की समझाइश दी गई।* किसी भी अज्ञात लिंक, संदिग्ध मैसेज अथवा मोबाइल एप्लीकेशन पर क्लिक नहीं करने के संबंध में जागरूक किया गया।* ग्रामीणों को बताया गया कि यदि कोई व्यक्ति साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो जाए तो वह घबराए नहीं, बल्कि घटना के तुरंत बाद **गोल्डन ऑवर** के भीतर राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर **1930** पर कॉल करें अथवा **राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल [www.cybercrime.gov.in](http://www.cybercrime.gov.in)

पर शिकायत दर्ज करें, ताकि ठगी गई राशि को समय रहते ब्लॉक किया जा सके। साथ ही निकटतम पुलिस थाने में भी तत्काल सूचना एवं शिकायत दर्ज कराने के संबंध में जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में थाना प्रभारी खेतिया निरीक्षक सुरेन्द्र कनेश एवं थाना खेतिया पुलिस स्टॉफ व सरपंच वीरसिंह भोसले, ग्राम पटेल सुखलाल भोसले सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, युवा एवं महिलाएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!