समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग पंजीयन।

बड़वानी। ( रविन्द्र सोनिस कि खबर) समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग पंजीयन मूंग उत्पादक कृषक 15 जून तक करवा सकते है पंजीयन बड़वानी 09 जून 2026/ जिले में ग्रीष्मकालीन विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य 8780 रूपये प्रति क्विंटल पर ग्रीष्मकालीन मूंग विक्रय के लिए पंजीयन किसानों द्वारा स्वयं के मोबाईल अथवा ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत एवं तहसील कार्यालयों में स्थापित सुविधा केन्द्र, सहकारी समितियों, सहकारी विपणन समितियों द्वारा संचालित पंजीयन केन्द्र से निशुल्का पंजीयन की व्यनवस्था है। एमपी ऑनलाईन, कामन सर्विस सेंटर कियोस्क, लोक सेवा केन्द्र पर सशुल्क पंजीयन करा सकते है । किसान कल्याण तथा कृषि विकास के उप संचालक से प्राप्त जानकारी अनुसार ग्रीष्मकालीन मूंग पंजीयन 25 मई से 15 जून तक पंजीयन किया जाना है। पंजीयन में खाता खसरा या पावती की छायाप्रति, समग्र आईडी, मोबाईल नंबर एवं आधार कार्ड लगाना होगा। सभी किसानों को आधार नंबर से लिंक बैंक खाते की छायाप्रति उपलब्धा कराना होगी । पंजीयन हेतु पंजीयन केन्द्रों की जानकारी निम्नानुसर है । विकासखण्ड बड़वानी के आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था तलवाड़ा बुजुर्ग, बड़वानी, बोरलाय एवं सिलावद में, पाटी के आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था पाटी में, ठीकरी के आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था अंजड, तलवाड़ा डेब, रणगांव डेब, ठीकरी, दवाना, ब्राहम्णगांव में, राजपुर के खाण्डेराव सहकारी विपणन संस्था मर्यादित ठीकरी, आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था ओझर, राजपुर, पलसूद में, सेंधवा के आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था बलवाड़ी, धनोरा, सेंधवा सहकारी विपणन संस्था मर्यादित सेंधवा में तथा निवाली के आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था निवाली एवं पानसेमल के आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था पानसेमल तथा खेतिया में पंजीयन करवा सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!