
बड़वानी। ( रविन्द्र सोनिस ) 08 जून 2026/खनिज विभाग द्वारा 08 जून को पाटी क्षेत्र में अवैध खनिज उत्खनन/परिवहन की आकस्मिक जाँच की गई। जाँच के समय 5 ट्रैक्टर ट्रॉली खनिज रेत का अवैध उत्खनन /परिवहन करते पाये जाने पर जप्त कर पाटी थाने की सुरक्षा में खड़े किये गये। उक्त प्रकरणों में मध्य प्रदेश खनिज अवैध (खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम 2022 में निहित प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जाएगी। अवैध खनिज उत्खनन/परिवहन करने वाले के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जायेगी।
