
खेतिया। (रविन्द्र सोनिस कि खबर ) कपास पर मंडी शुल्क आधा होने से किसानों, व्यापारियों और उद्योगों को मिलेगी बड़ी राहत : विधायक श्याम बरडे,मंडी कर कम होने पर विधायक का किया सम्मान खेतिया मध्यप्रदेश सरकार ने कपास उत्पादकों, व्यापारियों और कृषि आधारित उद्योगों को बड़ी राहत देते हुए कपास पर लगने वाले मंडी शुल्क को 1 प्रतिशत से घटाकर 0.50 प्रतिशत करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए इस फैसले का क्षेत्रीय विधायक श्याम बरडे ने स्वागत करते हुए ।

इसे किसानों और कपास उद्योग के हित में महत्वपूर्ण कदम बताया है।विधायक श्याम बरडे ने बताया। कि खेतिया कॉटन एसोसिएशन के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर मंडी शुल्क कम करने की मांग की गई थी। वही कर में कमी करने सम्बन्ध में विधानसभा में मेरे द्वारा प्रश्न कर स्थिति रखी थी,मुख्यमंत्री ने इस मांग को गंभीरता से लेते हुए शुल्क में कमी का निर्णय लिया।खेतिया कृषि उपज मंडी समिति में इस वर्ष कपास सीजन के दौरान अब तक लगभग 4लाख 50 हजार क्विंटल कपास की आवक दर्ज की गई। यहां निजी व्यापारियों के साथ-साथ भारतीय कपास निगम (सीसीआई) द्वारा भी खरीदी की गई। मंडी में उपलब्ध सुविधाओं तथा किसानों और व्यापारियों के बेहतर तालमेल के कारण मध्यप्रदेश के अलावा गुजरात और महाराष्ट्र से भी बड़ी मात्रा में कपास खेतिया मंडी पहुंचता है।
https://youtu.be/0uDJHidvs4g?si=k2EaMnS3T4fnzDC6
इस निर्णय के बाद खेतिया कॉटन एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपेश हरसोला के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने क्षेत्रीय विधायक श्याम बरडे के कार्यालय पहुंचकर उनका अभिनंदन किया तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया। एसोसिएशन पदाधिकारियों ने कहा कि मंडी शुल्क में कमी का निर्णय किसानों, व्यापारियों और कपास आधारित उद्योगों के लिए लाभकारी साबित होगा तथा इससे क्षेत्र में कृषि एवं व्यापारिक गतिविधियों को नया प्रोत्साहन मिलेगा। विधायक श्याम बरडे ने कहा कि राज्य सरकार का यह निर्णय किसानों की आय बढ़ाने, कपास व्यापार को प्रोत्साहन देने तथा कृषि आधारित उद्योगों को मजबूती प्रदान करने में महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त किया।
