AIJ श्रीसनेर बने भारतीय पत्रकार संघ के इंदौर संभाग के संभागीय उपाध्यक्ष।

बड़वानी । ( प्रधान संपादक रविन्द्र सोनिस ) जिले के खेतिया नगर के पत्रकार जितेंद्र सनेर को एसोसिएशन ऑफ इंडियन जर्नलिस्ट (अर्थात भारतीय पत्रकार संघ का मध्य प्रदेश के संभाग इंदौर संभाग के उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस संबंध में संघ के द्वारा 5 अगस्त 2026 को नियुक्ति पत्र जारी किया गया। नियुक्त पत्र के अनुसार जितेंद्र सनेर की पत्रिका एवं पत्रकार हितों के प्रति प्रतिबद्धता को दृष्टिगत रखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उनकी नियुक्ति मध्य प्रदेश संयोजक राजेश नाहर के प्रस्ताव एवं राजेंद्र देवराय प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष की अनुशंसा पर तथा राकेश साहू प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश तथा विक्रम सेन राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय पत्रकार संघ एवं कल्याणमल जैन मध्य प्रदेश प्रभारी की सहमति से विधिवत की जा रही है। भारतीय पत्रकार संघ द्वारा पिछले 12 वर्ष से देश भर में पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा सम्मान सुरक्षा संगठनात्मक एकता एवं कल्याण के लिए कार्य किए जाने की जानकारी नियुक्ति पत्र में दी गई है नवनियुक्ति संभागीय उपाध्यक्ष जितेंद्र सनेर से अपेक्षा की गई है कि वह अपने पद के दायित्व का निर्वहन करते हुए संगठन के पत्रकार साथियों एवं शीर्ष नेतृत्व के साथ समन्वय स्थापित करे। इनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव में लागू होगी।

नवनियुक्त संभागीय उपाध्यक्ष जितेंद्र सनेर ने संगठन और पत्रकारों को विश्वास दिया कि वह इस पद पर बेहतर कार्य कर संगठन को मजबूत करने और पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे और पूरी निष्ठा से सदैव कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। जितेंद्र सनेर की नियुक्ति पर खेतिया नगर पत्रकार संघ अध्यक्ष राजेश नाहर ,समेत जिले में समस्त पत्रकारो, रविद्र सोनिस, जयेश पटेल , AIJ महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्ष काशिनाथ भंडारी, राजु गायकवाड, रियाज कापडिया, अनिल चोधरी, जितेंद्र जोशी आदि शुभचिंतको एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों के हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!