सावन के पहले सोमवार और नाग पंचमी पर भीड़ , शिव मंदिरों में सुबह से लगी कतारें, नन्हे मुन्ने भक्तों नागदेवता पर चढ़ाया दुध।

खेतिया । ( प्रधान संपादक रविन्द्र सोनिस ) सावन के पहले सोमवार और और खानदेश का पावन पर्व माता कानबाई किस शहर में धूम वहीं नाग पंचमी के शुभ संयोग पर शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही श्रद्धालु भगवान शिव और नाग देवता के दर्शन के लिए कतारों में लगे रहे।
इस विशेष अवसर पर, भक्तों ने भगवान शिव को बेलपत्र, धतूरा, फल और फूल अर्पित किए। वहीं, नाग पंचमी के चलते नाग देवता को दूध, लावा और अन्य पूजन सामग्री चढ़ाई गई। कई स्थानों पर विशेष पूजा-अर्चना और अनुष्ठान भी आयोजित किए गए। ग्रामीण क्षेत्रों में भी शिव मंदिरों में भक्तों का जनसैलाब देखने को मिला। ग्रामीणों के अनुसार, सुबह 4 बजे से ही मंदिरों के बाहर लंबी-लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को देखकर स्थानीय लोग भी आश्चर्यचकित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!