
राजपुर। ( रविन्द्र सोनिस कि खबर ) आज क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व गृहमंत्री श्री बाला बच्चन विधायक ने ग्राम पंचायत टेमला मातमूर के शासकीय विद्यालय का निरीक्षण किया। विद्यालय के बच्चों एवं शिक्षकों से चर्चा कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की छत अत्यंत जर्जर अवस्था में पाई गई,जो कभी भी बड़ा हादसा होने का कारण बन सकती है। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नए, विद्यालय भवन के निर्माण का प्रस्ताव रखा गया।साथ ही विद्यालय में शिक्षकों की कमी के कारण बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। ग्रामीणो ने मांग कि जल्द से जल्द पर्याप्त शिक्षकों की नियुक्ति की जाए, ताकि बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सके। श्री बच्चन ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा और शिक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। शिक्षा का अधिकार केवल कागज़ों तक नहीं, हर बच्चे तक पहुँचना चाहिए। इस दौरान रितेश ज्ञानसिंग चौहान ग्राम पंचायत टेमला मातमूर, सहित अन्य उपस्थित थे।
