दो बूंद हर बार, पोलियो पर रहे जीत बरकरार खेतिया में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ।

खेतिया। ( रविन्द्र सोनिस कि खबर ) “दो बूंद हर बार, पोलियो पर रहे जीत बरकरार” के संदेश के साथ रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेतिया में राष्ट्रव्यापी पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष दशरथ निकुम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी डॉ. दर्शन जाधव,सुपरवाइजर संजय निकुम व साबिर शेख़, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आशा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर किया।राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत 28, 29 एवं 30 जून तक 0 से 5 वर्ष आयु के सभी बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई जा रही है। अभियान के पहले दिन सुबह से ही बड़ी संख्या में अभिभावक अपने बच्चों को लेकर अस्पताल पहुंचे। वहीं आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं को आवश्यक किट उपलब्ध कराकर उनके निर्धारित बूथों एवं क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया।इस अवसर पर चिकित्सा अधिकारी डॉ. दर्शन जाधव ने बताया कि भारत पोलियो मुक्त देश है, लेकिन आसपास के कुछ देशों में अभी भी पोलियो के मामले सामने आ रहे हैं। इसी कारण बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान नियमित रूप से चलाया जाता है।उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की कि वे 0 से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को निकटतम पल्स पोलियो बूथ पर ले जाकर पोलियो की दो बूंद दवा अवश्य पिलाएं, ताकि देश को हमेशा के लिए पोलियो मुक्त बनाए रखने का संकल्प मजबूत हो सके।

https://youtube.com/shorts/G2XzS1SCdLY?si=u_sGVnQ4dCMTqj_P

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!