
बड़वानी। ( प्रधान संपादक रविन्द्र सोनिस ) 20 अगस्त से जिले में शुरू होगा एग्रीस्टैक पंजीयन, पैक्स सदस्यता एवं अग्रिम उर्वरक उठाव अभियान। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान 2026 अंतर्गत कल निवाली तहसील की 17 ग्राम पंचायतों में जन समस्याओं के निराकरण हेतु आयोजित किए जाएंगे विशेष शिविर बड़वानी 20 अगस्त 2026/ कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में गुरूवार को समय-सीमा सह अंतर्विभागीय समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिले के विभिन्न विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और आगामी अभियानों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत बैठक में कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन पर शिविर वार एवं विभागवार लंबित शिकायतों की विस्तृत समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का शत- प्रतिशत निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि गंभीर प्रकृति की शिकायतों पर तत्काल संज्ञान लेकर समुचित कार्यवाही की जाए। समीक्षा के अंतर्गत नगरीय निकायों लोक स्वास्थ्य एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं शिक्षा विभागों की शिकायतों की विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
इसके साथ ही लोकसेवा गारंटी अधिनियम अंतर्गत भ्रमण कार्यक्रम वार लम्बित आवेदन प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा कर प्रारंभिक स्तर पर एवं वर्तमान स्तर पर लंबित शिकायतों की समीक्षा कर बेहतर प्रदर्शन करने वाले विभागों की सराहना भी की गई। मुख्यमंत्री जन विश्वास अंतर्गत कल 21 अगस्त को पानसेमल की निवाली तहसील के दो क्लस्टर बड़गाँव एवं वझर की 17 पंचायतों में जन विश्वास शिविर आयोजित किए जाएंगे जिसमें आम जनता की समस्याओं का शत-प्रतिशत समाधान करना, शासकीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, निरंतर मॉनिटरिंग और लोक सेवाओं को निर्धारित समय-सीमा में प्रदाय की जाएगी।
साथ ही कलेक्टर ने निर्देश दिए कि शिविर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली शालाओं की स्थिति सुधारने और अधोसंरचनात्मक कार्यों के लिए विशेष प्रयास किए जाएँ ताकि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित हो सके। राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्रीमती सिंह ने निर्देशित किया कि व्यक्तिगत पट्टों के निर्धारण पर गति से कार्य करने की आवश्यकता है। पट्टों को ऑनलाइन पोर्टल पर भी दर्ज कराया जाए ताकि लंबित प्रकरणों को जल्द से जल्द समाप्त किया जा सके।छात्रावासों के सुदृढ़ीकरण हेतु गठित होगी त्रि-स्तरीय समितिजिले के छात्रावासों के सुचारू प्रबंधन एवं बेहतर रखरखाव के लिए त्रि-स्तरीय समितियों का गठन किया जाएगा।
लोकल लेवल कमेटी (स्थानीय स्तर) ।
मैनेजमेंट कमेटी (प्रबंधन स्तर)
डिस्ट्रिक्ट लेवल कमेटी (जिला स्तर) जिला स्तरीय समिति के अंतर्गत संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं तहसीलदार प्रतिमाह बैठक लेकर छात्रावासों की व्यवस्थाओं और सुधार कार्यों की निरंतर समीक्षा करेंगे। बैठक में जिला पंचायत सीईओ सुश्री काजल जावला, सहायक कलेक्टर माधव अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर रवि वर्मा सहित समस्त विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
