विधानसभा सत्र हेतु कार्यालयो में विशेष व्यवस्था।

बड़वानी । ( रविन्द्र सोनिस कि खबर ) 09 जुलाई 2026/ मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 20 से 24 जुलाई 2026 तक जारी रहेगा। सत्र के दौरान जिले को प्राप्त होने वाले प्रश्नो के उत्तर भेजने के लिए कार्यालयो में विशेष व्यवस्था की गई है। कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने जिला बड़वानी से संबंधित प्राप्त होने वाले सभी प्रकार के विधानसभा प्रश्नो के उत्तर समय सीमा में भेजने हेतु डिप्टी कलेक्टर श्री शक्तिसिंह चौहान को नोडल अधिकारी बनाया है। जबकि प्राप्त होने वाले प्रश्नो के संधारण के लिए कलेक्टरेट के सहायक ग्रेड-3 श्री नीरज अवस्थी को अधिकृत किया है। सभी जिला अधिकारी उन्हे प्राप्त प्रश्नो को व उनके भेजे जाने वाले उत्तरो को नोडल अधिकारी व अधिकृत अधिकारी के यहॉ संधारण पंजी में अनिवार्य रूप से दर्ज करवायेंगे। वही अधिकृत अधिकारी प्रतिदिन प्राप्त होने वाले प्रश्नो को पंजी में प्रविष्टि कर संबंधित अधिकारी को भिजवायेंगे तथा निर्धारित समय के पूर्व उनका उत्तर भिजवाया जा चुका है, का प्रतिदिन परीक्षण कर भेजे गए प्रश्नो के उत्तर को पंजी में प्रविष्टि करेंगे। वही राष्ट्रीय सूचना केन्द्र बड़वानी को निर्देशित किया है कि वह प्रतिदिन ई-मेल चेक कर प्राप्त विधानसभा प्रश्न को नोडल अधिकारी एवं अधीक्षक को उपलब्ध करावेगें। साथ ही कलेक्टर ने समस्त विभाग प्रमुखों को यह आदेशित किया है कि विधानसभा सत्र की कालावधि में बिना पूर्व अनुमति प्राप्त किये कोई भी अधिकारी/कर्मचारी अवकाश पर प्रस्थान नही करेंगे और न ही बिना अवगत कराये मुख्यालय छोड़ेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!