
बड़वानी। ( रविन्द्र सोनिस कि खबर ) 06 जुलाई 2026/नवागत जिला शिक्षा अधिकारी सुश्री ज्योति पटेल द्वारा आज निर्माणाधीन सांदीपनि विद्यालय सजवानी का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डीईओ ने कक्षाओं में पहुंचकर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से सीधा संवाद किया और शैक्षणिक स्तर को परखने के लिए बच्चों से हिंदी की किताब भी पढ़वाई। उन्होंने शिक्षकों को निर्देश देते हुए कहा कि शिक्षण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, सभी शिक्षक आपसी समन्वय से कार्य कर आगामी परीक्षाओं में संस्था का शत-प्रतिशत रिजल्ट लाना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही उन्होंने विद्यालय में चल रही विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की। सुश्री पटेल ने विद्यार्थियों के अपार आईडी जनरेशन, छात्र नामांकन, साइकिल एवं निशुल्क पुस्तक वितरण तथा श्एक पेड़ माँ के नामश् अभियान के तहत पौधारोपण कार्य की बिंदुवार समीक्षा करते हुए समस्त लंबित कार्यों को तय समय-सीमा के भीतर अनिवार्य रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
