प्रभारी मंत्री ने किया शिव टेकड़ी पानसेमल में पौधारोपण डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का किया अनावरण।

बड़वानी । (रविन्द्र सोनिस कि खबर) 06 जुलाई 2026/ आज बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के कारण पेड़ों का महत्व और भी बढ़ गया है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए और उनकी नियमित देखभाल भी करनी चाहिए। यदि हम सभी मिलकर पौधारोपण करें, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, हरा-भरा और स्वस्थ वातावरण मिल सकेगा। इसलिए हमें पौधारोपण को एक सामाजिक जिम्मेदारी मानकर अधिक से अधिक पेड़ लगाने का संकल्प लेना चाहिए।

जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. गौतम टेटवाल ने उक्त बाते सोमवार को शिव टेकड़ी पानसेमल में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान कही। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने यह भी कहा कि हमे अपने जन्मदिवस, विवाह वर्षगांठ, पुण्यतिथि या परिवार के किसी अन्य सदस्य के जन्मदिवस पर स्मृति के रूप में पौधारोपण करना चाहिए जिससे कि वे बड़े होकर हमारी स्मृति को संजोए रहे साथ ही हमे छाया एवं स्वच्छ वायु प्रदान करे। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने शिव टेकड़ी पर बाबा भोलेनाथ का दर्शन एवं पूजन अर्चन कर जिले वासियों की सुख समृद्धि की कामना भी की। प्रभारी मंत्री ने किसान के खेत में चलाया हल बड़वानी से पानसेमल जा रहे प्रभारी मंत्री ने ग्राम जुनाझिरा में अपने खेत में हल जोत रहे किसान से मिलकर उससे जमीन एवं फसल के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने भी किसान के खेत में हल चलाया।

रक्तदाशताओं को किया प्रोत्साहित प्रभारी मंत्री डॉ. गौतम टेटवाल ने पानसेमल में आयोजित रक्तदान शिविर में पहुचंकर शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने शिविर में रक्तदान करने आये युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि रक्तदान सबसे बड़ादान है, क्योकि आज उनके द्वारा दान किया रक्त किसी के जीवन को बचाने के काम आयेगा। मानव सेवा ही माधव सेवा है। हर स्वथ्य व्यक्ति को तीन माह में अपने रक्त का दान करना चाहिए, इससे शरीर में किसी प्रकार की कोई कमजोरी नही आती है। शिविर में प्रभारी मंत्री ने भी अपना ब्लड प्रेशर की जांच करवाई। शिविर में 20 यूनिट रक्तदान हुआ तथा 56 लोगों की ब्लड प्रेशर एवं शुगर की जांच की गई। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति का किया।

अनावरण पानसेमल के भ्रमण के दौरान प्रभारी मंत्री डॉ. गौतम टेटवाल ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति का भी अनावरण किया। इस दौरान पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री बलवंतसिंह पटेल, विधायक पानसेमल श्री श्याम बरडे, पानसेमल एसडीएम श्री रमेश सिसोदिया, सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण एवं नगरवासी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!