आज विधायक श्याम बरडे का जन्मदिन मनाया जायेगा , विधानसभा में विकास कार्यों और जनसेवा की सराहना।

पानसेमल। ( विशेष अंक रविन्द्र सोनिस ) विधायक श्याम बरडे। पानसेमल विधानसभा के विधायक श्याम बरडे का जन्मदिन आज पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर क्षेत्र की जनता ने अपने जनप्रिय नेता के प्रति सम्मान व्यक्त किया।विधायक श्री बरडे अपने कार्यकाल में समर्पण, पारदर्शिता और जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता के लिए जाने जाते हैं। इन गुणों ने उन्हें आम जनता के बीच एक विशेष स्थान दिलाया है। व क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और अन्य बुनियादी सुविधाओं पर उनका विशेष ध्यान रहा है। विधायक श्रीबरडे हर वर्ग के लिए समान रूप से उपलब्ध रहते हैं और उनकी मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं।इन्हीं कारणों से क्षेत्र के लोग उनके जन्मदिन को उत्साहपूर्वक मना रहे हैं। जनता ने उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वे इसी तरह विधानसभा को प्रगति के नए आयामों की ओर अग्रसर करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!