जिला बड़वानी के आधार ऑपरेटरों के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित नई गाइडलाइंस और तकनीकी बारीकियों की दी गई जानकारी।

बड़वानी। ( रविन्द्र सोनिस कि खबर ) 3 जुलाई 2026/भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के माध्यम से जिला बड़वानी के अंतर्गत संचालित समस्त आधार केंद्रों के सुचारू संपादन, तकनीकी सुदृढ़ीकरण एवं नए दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से एक विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। यह महत्वपूर्ण प्रशिक्षण सत्र ए.सी. ट्रायबल कार्यालय सभागृह जिला बड़वानी में संपन्न हुआ।शासकीय परिसरों में नवीन आधार व मैंडेटरी बायोमेट्रिक अपडेट होगा पूर्णतः निःशुल्क प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित ऑपरेटरों और प्रबंधकों को आधार की नई गाइडलाइंस से अवगत कराया गया। सत्र में विशेष रूप से निर्देशित किया गया कि शासकीय परिसरों में संचालित नवीन आधार केंद्रों पर नए आधार कार्ड बनाने तथा बच्चों के मैंडेटरी बायोमेट्रिक अपडेट का कार्य पूरी तरह से निःशुल्क किया जाएगा। इसमें किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाना है।समस्याओं के त्वरित समाधान और ‘लिमिट क्रॉस’ मामलों पर हुआ मंथन क्षेत्र में आधार पंजीयन और अपडेशन के दौरान आम नागरिकों को आ रही विभिन्न तकनीकी समस्याओं के समाधान को लेकर भी सत्र में विस्तार से चर्चा की गई।

विशेष रूप से ‘लिमिट क्रॉस एक्सेप्शन केसेस’ यानी निर्धारित सीमा से अधिक बार नाम, जन्म तिथि या लिंग सुधार के मामलों में आने वाली दिक्कतों और उनके सुव्यवस्थित निराकरण की प्रक्रिया को बारीकी से समझाया गया।यूआइडीएआइ के प्रतिनिधि ने दिया तकनीकी मार्गदर्शन इस विशेष प्रशिक्षण सत्र में मुख्य वक्ता एवं ट्रेनर के रूप में यूआइडीएआइ के प्रतिनिधि व सहायक प्रबंधक दीपक शर्मा द्वारा सभी आधार ऑपरेटरों को तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया गया। उन्होंने ऑपरेटरों की शंकाओं का समाधान किया और पारदर्शी व त्रुटिहीन कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश दिए, ताकि आम जनता को आधार संबंधी सेवाओं के लिए परेशान न होना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!