
राजपुर/ ठिकरी। ( रविन्द्र सोनिस कि खबर ) ग्राम पंचायत खड़की में आज क्षेत्रीय विधायक बाला बच्चन ने किसानों के खेतों का भ्रमण कर केले की फसल का निरीक्षण किया। किसान सालकराम पिता भगवान एवं किसान भगीरथ के लगभग 5 एकड़ क्षेत्र में लगी केले की फसल हाल ही में आई तेज आंधी और तूफान के कारण पूरी तरह धराशायी होकर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गई है। मौके पर स्थिति का अवलोकन करने के उपरांत माननीय विधायक महोदय ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल सर्वे कराकर नियमानुसार राहत एवं सहायता प्रदान करने हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान हेमेन्द्र पटेल (अप्पू) विधायक प्रतिनिधि ठीकरी परिषददिग्विजय सिंह चौहान उपाध्यक्ष – नगर परिषद ठीकरीपलाश जायसवाल (लक्की) ठीकरी जिला बड़वानीजितेद्रसिंह मण्डलोई विधायक प्रतिनिधिरोहित देपाले राजपुर विधानसभा, उपाध्यक्ष, IT Cell-जिला बड़वानी सहित कांग्रेस मंडल ठीकरी राजपुर विधानसभा विधानसभा क्षेत्र बड़वा
