
बडवानी । ( रविन्द्र सोनिस कि खबर )पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा यातायात नियमों का प्रभावी पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है।
इसी क्रम में दिनांक 29 जून 2026 को यातायात पुलिस द्वारा सघन वाहन जांच के दौरान यातायात नियमों एवं परमिट की शर्तों का उल्लंघन करते हुए मजदूरों से भरे दो पिकअप वाहनों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई। दोनों प्रकरणों में इस्तगासा प्रस्तुत कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां माननीय न्यायालय द्वारा प्रत्येक वाहन पर ₹10,000 का जुर्माना अधिरोपित किया गया। इस प्रकार कुल ₹20,000 की शास्ति राशि वसूल की गई।
https://youtube.com/shorts/ftel_FL9Eh4?si=vPxpw-RAmo8WbiCx
बड़वानी पुलिस आमजन से अपील करती है कि मालवाहक वाहनों में यात्रियों अथवा मजदूरों का परिवहन न करें। इस प्रकार का परिवहन न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन है, बल्कि दुर्घटना की स्थिति में गंभीर जनहानि का कारण भी बन सकता है। सभी वाहन चालक निर्धारित नियमों एवं परमिट की शर्तों का पालन करते हुए सुरक्षित यातायात में अपना सहयोग प्रदान करें।https://youtube.com/shorts/G2XzS1SCdLY?si=5bZp7xM3aIZiIl8m
जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण एवं आमजन की सुरक्षा के उद्देश्य से यातायात पुलिस का विशेष अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। उक्त कार्रवाई में यातायात प्रभारी एवं उनकी टीम की सक्रिय सहभागिता रही।बड़वानी पुलिस की अपील “यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित यात्रा करें। आपकी सतर्कता ही आपकी सुरक्षा है।”
