एकलव्य बस्ती की वर्षों पुरानी समस्याओं का हुआ समाधान क्षेत्रीय विधायक श्रीबरडे।

पानसेमल । ( रविन्द्र सोनिस कि खबर ) विधायक श्याम बरडे ने मौके पर ही दिए विकास कार्यों के निर्देश”बालझीरी ग्राम पंचायत के ग्राम मेद्राणा स्थित एकलव्य बस्ती में जनसेवा का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत करते हुए पानसेमल विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्याम बरडे ने ग्रामीणों की वर्षों पुरानी समस्याओं के समाधान का मार्ग प्रशस्त किया।ग्राम आगमन पर वरिष्ठ नेता सुदाम पटेल के निवास पर ग्रामीणों एवं मातृशक्ति ने आरती-तिलक एवं पुष्पमालाओं से माननीय विधायक जी का आत्मीय स्वागत किया। इसके पश्चात विधायक जी वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों के साथ एकलव्य बस्ती पहुँचे, जहाँ उन्होंने घर-घर जाकर माताओं, बहनों एवं ग्रामीणों से आत्मीय संवाद किया तथा उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।ग्रामीणों ने बताया कि बस्ती में वर्षों से बिजली, पेयजल, सार्वजनिक शौचालय एवं आवागमन हेतु सीमेंट कंक्रीट सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव था।

समस्या की गंभीरता को देखते हुए विधायक श्याम बरडे ने तत्काल एसडीएम, तहसीलदार, विद्युत विभाग, शिक्षा विभाग एवं संबंधित अधिकारियों को मौके पर बुलाकर आवश्यक निर्देश दिए।माननीय विधायक जी ने तत्काल एकलव्य बस्ती के लिए सीमेंट कंक्रीट सड़क निर्माण, दो दिवस के भीतर बिजली के पोल एवं विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा सार्वजनिक शौचालय निर्माण की घोषणा की। विधायक जी के त्वरित निर्णय से वर्षों से लंबित मांगों के समाधान की दिशा में ठोस पहल हुई, जिससे ग्रामीणों में हर्ष का वातावरण बन गया।ग्रामीणों एवं मातृशक्ति ने विधायक जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ उन्हें समय पर मिल रहा है। लाड़ली बहना योजना, राशन एवं पेंशन जैसी योजनाओं से जीवन में राहत मिली है, वहीं आज उनकी मूलभूत समस्याओं के समाधान का भरोसा भी मिला है।इस अवसर पर विधायक श्री श्याम जी बरडे ने कहा “मैं विधायक नहीं, आपका जनसेवक बनकर आपके बीच आया हूँ।

जनता की हर समस्या का समाधान ही मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे और हर गाँव विकास की मुख्यधारा से जुड़े, यही मेरा संकल्प है।”कार्यक्रम के दौरान ग्राम मेद्राणा में जन चौपाल का आयोजन भी किया गया, जहाँ ग्रामीणों की समस्याएँ एवं सुझाव सुनकर संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के निर्देश दिए गए।इस अवसर पर किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र शितोले, मंडल अध्यक्ष चन्द्रकान्त महाजन, वरिष्ठ नेता गोविन्द जोशी, सुदाम पटेल, जनपद पंचायत सीईओ डामोर, बीईओ विनोद पाटीदार, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।”जहाँ वर्षों से समस्याएँ थीं, वहाँ जनसेवक के संकल्प ने विकास की नई सुबह ला दी।””जनता की आवाज़ ही जनप्रतिनिधि की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है समाधान ही सच्ची जनसेवा है।””आपका जनसेवक, आपके द्वार सेवा, विकास और विश्वास का अटूट संकल्प।””जब संवेदनशील नेतृत्व गाँव तक पहुँचता है, तब विकास केवल वादा नहीं, वास्तविकता बन जाता है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!