
बड़वानी। ( रविन्द्र सोनिस कि खबर ) 25 जून 2026/मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जयपाल सिंह ठाकुर दुबारा सामुदायिक स्वास्थ्य भवति सिलावद की समीक्षा बैठक में उपस्थित सभी सीएचओ, एएनएम आशा कार्यकर्ताओं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को उप स्वास्थ्य केंद्र व ग्राम की गर्भवती महिलाओं के पंजीयन व जांच उपचार एवं पोर्टल अपडेशन करने के निर्देश दिये गए। साथ ही हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं को चिहिन्त कर विशेष निगरानी में जांच उपचार व गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाऐ उपलब्ध कराये जाने हेतु जानकारी दी गई । इसी के साथ गर्भवती माताओ की सिकल सेल जांच गर्भवती महिलाओं के पंजीयन के समय साथ ही करने, परिवार कल्याण,आयुष्मान कार्ड बनाने के संबंध जानकारी दी देते हुए 28 जून को पल्स पोलियो अभियान में 0से 5 के बच्चों को शत प्रतिशत पोलियों खुराक पिलाने व प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए । स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर स्वास्थ्य केंद्र की साफ़सफ़ाई रखने किसी प्रकार कोई अनुपयोगी सामन हटाने रिकार्ड व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।

