
पानसेमल। ( रविन्द्र सोनिस कि खबर ) क्षेत्र की ग्राम पंचायत दौंडवाडां में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा “किसान कल्याण वर्ष” के अंतर्गत आयोजित होने वाली जिला स्तरीय प्राकृतिक खेती कार्यशाला की तैयारियों को लेकर क्षेत्र के लोकप्रिय जनसेवक विधायक श्री श्याम जी बरडे ने कार्यक्रम स्थल सावता माली सभागार का निरीक्षण किया। इस अवसर पर वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए विधायक जी ने आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
कार्यशाला का आयोजन दिनांक 20 जून 2026, शनिवार को प्रातः 10:00 बजे किया जाएगा। कार्यक्रम में बड़वानी जिले की कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम में किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री राजेंद्र शितोले सहीत कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं प्राकृतिक एवं जैविक खेती में प्रशिक्षित अनुभवी किसान किसानों को मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

निरीक्षण के दौरान विधायक श्री श्याम जी बरडे ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व में किसानों को आत्मनिर्भर, समृद्ध एवं प्राकृतिक खेती की ओर प्रेरित करने के लिए यह कार्यशाला आयोजित की जा रही है। प्राकृतिक खेती न केवल किसानों की लागत कम करेगी बल्कि भूमि की उर्वरता बढ़ाकर कृषि को लाभ का व्यवसाय बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
विधायक जी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाएं उत्कृष्ट हों तथा अधिक से अधिक किसानों तक इसकी जानकारी पहुंचाकर उनकी सहभागिता सुनिश्चित की जाए उसी को लेकर किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेंद्र जी शितोले मंडल महामंत्री प्रकाश जी जोशी सरपंच श्री रामलाल जी परमार अनिल बारूदे एवं कृषि विभाग के जिला अधिकारी डी. डी. ए .श्री के सी वास्केल साहब सहायक संचालक श्री बी एस सौंलकी टी एस बौद्ध साहब एवं उनके स्टाफ के वरिष्ठ अधिकारियों ने आज पुनः कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया कृषि अधिकारी भौमराज जी जैन मैडम सुश्री अंकीता बरडे सुश्री अनीता खरतिया मैडम नेहा तोमर एवं स्टाफ उपस्थित रहे।

“प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का संकल्प है – समृद्ध किसान, विकसित भारत। प्राकृतिक खेती के माध्यम से अन्नदाता की आय बढ़ेगी, भूमि सुरक्षित होगी और भारत आत्मनिर्भर कृषि की दिशा में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।”

“मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश का किसान अब रसायन मुक्त खेती की ओर बढ़ रहा है। प्राकृतिक खेती ही किसान कल्याण और कृषि समृद्धि का सशक्त माध्यम है।”
विधायक श्याम बरडे ने क्षेत्र के समस्त किसानों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यशाला का लाभ प्राप्त करें तथा विकसित भारत और विकसित मध्यप्रदेश के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। इस अवसर पर किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेंद्र जी शितोले वरिष्ठ नेता एवं मंडल अध्यक्ष रामचंद्र सोनीस मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत महाजन संतोष जानी भरत वारुडे पिंटू भाई अनिल भाई सरपंच प्रतिनिधि परमार जी एवं वरिष्ठ कार्य कर्ता एवं नेता उपस्थित रहे।
