
बड़वानी। ( रविन्द्र सोनिस कि खबर ) पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में आज दिनांक 17.06.2026 को थाना बड़वानी शहर में शहर के समस्त होटल एवं लॉज संचालकों की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में आगामी NEET परीक्षा के दृष्टिगत शासन एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों से सभी होटल एवं लॉज संचालकों को अवगत कराया गया। संचालकों को निर्देशित किया गया कि उनके प्रतिष्ठानों में प्रतिदिन ठहरने वाले सभी व्यक्तियों का संपूर्ण विवरण निर्धारित प्रपत्र के अनुसार तैयार कर अनिवार्य रूप से स्थानीय थाने में उपलब्ध कराया जाए।
साथ ही सभी संचालकों को होटल एवं लॉज में ठहरने वाले व्यक्तियों का आवश्यक रिकॉर्ड संधारित करने, शासन के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने तथा सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का पूर्ण सहयोग करने हेतु निर्देशित किया गया।
