पानसेमल विधायक ने निवाली में किया बीज वितरण केंद्र का उद्घाटन।

बड़वानी। ( रविन्द्र सोनिस कि खबर ) 13 जून 2026/ विकासखण्ड निवाली स्थित किसान ज्ञान भवन परिसर में बीज वितरण केन्द्र का उद्घाटन विधायक श्याम बर्डे द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विधायक श्रीबरडे द्वारा कृषकों को HDPS कपास की खेती अपनाने हेतु प्रोत्साहित किया गया तथा उन्नत कृषि तकनीकों के माध्यम से उत्पादन एवं आय में वृद्धि करने की बात कही।

इस अवसर पर उप संचालक कृषि के.सी. वास्केल द्वारा कृषकों को कृषि को लाभकारी व्यवसाय बनाने हेतु HDPS कपास एवं प्राकृतिक खेती अपनाने की सलाह दी गई। वरिष्ठ नेता कन्हैयालाल सिसोदिया एवं किसान मोर्चा अध्यक्ष राजेन्द्र सिटोले द्वारा भी कृषकों को शासन की कृषि हितैषी योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्नत खेती अपनाने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन — मोटा अनाज योजना के तहत मक्का बीज किस्म HQPM-5, HDPS कपास ATCH-605 तथा क्लोजर स्पेसिंग कपास हेतु Bio-6001 बीज का कुल 120 कृषकों को वितरण किया गया।

कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष पठान किराड़े, कृषि समिति अध्यक्ष सीताराम सेनानी, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि नरेन्द्र सिसोदिया, पार्षद राजकुमार तड़वे, मंडल अध्यक्ष श्याम पंडित, अनुविभागीय अधिकारी कृषि वी.एस. बौद्ध, सहायक संचालक कृषि भरत सिंह सोलंकी, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी सुश्री अंकिता बर्डे, कृषि विकास अधिकारी श्रीमती अनीता खरटिया, सेवानिवृत्त कृषि विस्तार अधिकारी संजय जोशी तथा कृषि विस्तार अधिकारी दौलत सिंह पंवार, मोहन पटेल, पंकज कनोजे, अकराम खरते, शांतिलाल गोरे, कैलाश जाधव एवं राकेश पंवार सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, जनपद सदस्य, पार्षदगण, कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!